
मैगी, कुरकुरे और थम्स अप की तारीखों में हेरफेर, बड़ा फूड फर्जीवाड़ा उजागर

महाराष्ट्र : खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की छह दिन की जांच के दौरान नवी मुंबई के एक गोदाम में एक्सपायर हो चुके और एक्सपायर होने वाले खाद्य उत्पाद मिले, जिन पर बदली हुई एक्सपायरी तारीखें और न्यूट्रिशन लेबल लगे थे। इस ऑपरेशन में पेप्सिको, नेस्ले, यूनिलीवर और कोका-कोला जैसे बड़े ब्रांडों के असली प्रोडक्ट शामिल थे। अधिकारियों को पैकेजिंग से तारीखें मिटाने के लिए इस्तेमाल होने वाले केमिकल और नए लेबल छापने वाली मशीनें भी मिलीं। जांच के दौरान गोदाम तक पहुंचने वाली रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने वहां से लगभग $80,000 कीमत का सामान ज़ब्त किया।Private ownership वाली साधना एंटरप्राइजेज द्वारा संचालित यह गोदाम नवी मुंबई के एक Industrial area में स्थित था, जो मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लगभग 25 किलोमीटर दूर है। अधिकारियों को इस जगह पर चार कमरों में उपभोक्ता उत्पादों के लगभग 5,000 कार्टन मिले। इनमें पेप्सिको के लेज़ और कुरकुरे चिप्स, नेस्ले के मैगी मसाला नूडल्स, यूनिलीवर के नॉर मशरूम सूप और हेलमैन्स मेयोनेज़, और कोका-कोला के थम्स अप और लिम्का के कैन शामिल थे।



