Sliderअंतराष्ट्रीय
नेपाल आपदा में 9 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकाले गए 2 मजदूर

काठमांडू :नेपाल में बाढ़ की विभीषिका के बीच एक बड़ी गुड न्यूज आई है नेपाल की एक सुरंग में 9 दिन से फंसे 2 कर्मचारियों को जिंदा बाहर निकाल लिया गया है नेपाल सरकार की तरफ से बताया गया है कि शुक्रवार को दो हाइड्रोपावर कर्मचारियों को उन सुरंगों से बाहर निकाला गया, जो 26 अगस्त को आई भयानक बाढ़ में मलबे के नीचे दब गई थीं रेस्क्यू किए गए कर्मचारियों का नाम संजय साह और कविर महर्जन है इससे पहले नेपाल सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल राजा राम बस्नेत ने भी त्रिशूल 3A टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पहले मजदूर के बचाए जाने की पुष्टि की रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय अधिकारियों ने बताया है कि नेपाल में 12 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स से लगभग 900 कर्मचारी लापता हैं, जिनमें से करीब 500 के सुरंगों में फंसे होने की आशंका है



