Uncategorizedपंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

● विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के नेतृत्त्व में बाल वाटिका-एक, बाल वाटिका-दो और बाल वाटिका-तीन के विद्यार्थियों को भारतीय परंपरा और संस्कृति से परिचित कराने के उद्देश्य से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। इस उत्सव का आरंभ नन्हें विद्यार्थियों द्वारा विशेष प्रार्थना के साथ किया गया। विद्यार्थियों के साथ भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर संक्षिप्त वार्ता की गई। पारंपरिक पोशाकों में श्रीकृष्ण और श्री राधारानी के बाल स्वरूपों को, हर्षोल्लास के साथ मधुर भजनों पर झूमते देखकर सभी आनंदविभोर हो गए।
प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली द्वारा विद्यार्थियों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं गईं। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ आरती गाकर कार्यक्रम का समापन किया।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की बधाई दी।

Related Articles

Back to top button