पंजाबशिक्षा और संस्कृति

ट्रिनिटी इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज में टैलेंट हंट प्रतियोगिता संपन्न

आज स्थानीय ट्रिनिटी इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज (TIMT) में कल्चरल कमेटी के नेतृत्व में टैलेंट हंट प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में होली ट्रिनिटी रीजनल मेजर सेमिनरी के वाइस रेक्टर रेव फादर जॉन मन्ननाथ मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। प्रोग्राम की शुरुआत भक्ति संगीत और दीप जलाने के साथ हुई। प्रोग्राम में ट्रिनिटी इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सीनू नैयर ने अपने भाषण से सभी का स्वागत किया। इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी कला दिखाने का मौका देना था। इस मौके पर कॉलेज के स्टूडेंट्स ने गीत, संगीत, डांस, रंगोली, फोटोग्राफी, कविता पाठ, रील मेकिंग, मिमिक्री, स्किट वगैरह समेत कई तरह की कलाएं दिखाईं। मुख्य अतिथि रेव फादर जॉन मन्ननाथ ने अपनी स्पीच से कॉलेज के स्टूडेंट्स की तारीफ की और उन्हें मेहनत करके अपने लक्ष्य पाने और जीवन में हर तरह का विकास करने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज के स्टूडेंट्स ने कई तरह के कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में रेव सिस्टर जोमोल एवं रेव सिस्टर एलसिना, श्रीमती जसवीर एवं श्रीमती वर्तिका ने निष्पक्ष रूप से निर्णायक की भूमिका निभाई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए गए। बी.बी.ए तृतीय सेमेस्टर के छात्र आदित्य ने मिस्टर टैलेंटेड 2026 एवं बी.एस.सी एम.एल.एस तृतीय सेमेस्टर की छात्रा मोनिका ने मिस टैलेंटेड 2026 का खिताब जीता। असिस्टेंट प्रोफेसर शरीना ने अपने भाषण के माध्यम से सभी को इस कार्यक्रम में पधारने के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर ट्रिनिटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर रेव फादर पीटर कावुमपुरम, ट्रिनिटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के फाइनेंशियल एडमिनिस्ट्रेशन रेव फादर जॉन, ट्रिनिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज के डायरेक्टर रेव फादर जीबू जोसेफ, ट्रिनिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ शिनू नैय्यर, ट्रिनिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज की कल्चरल कमेटी की चेयरपर्सन असिस्टेंट प्रोफेसर अमन हीर, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर असिस्टेंट प्रोफेसर शरीना सहित सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ

Related Articles

Back to top button