

दिल्ली: 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियों के बीच राजधानी दिल्ली-NCR नोएडा एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह पहली बार रूस के तीन मिलिट्री एयरक्राफ्ट उतरे। सुबह लगभग 5:30 बजे उतरे इन विमानों में रूस का भारी-भरकम मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट IL-76 भी शामिल था। इस लैंडिंग के जरिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे से पहले उनकी एडवांस सिक्योरिटी टीम और वरिष्ठ सैन्य अधिकारी नई दिल्ली पहुंचे हैं।यह पहला मौका है जब किसी विदेशी सेना के विमान ने नोएडा एयरपोर्ट का इस्तेमाल किया है। इससे पहले भारत आने वाले विदेशी वीवीआईपी और मिलिट्री एयरक्राफ्ट अक्सर दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ही उतरते थे।तीनों रूसी एयरक्राफ्ट बुधवार को भी दिनभर नोएडा एयरपोर्ट के रनवे पर पार्क रहे। सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट सिक्योरिटी और रूसी सुरक्षा एजेंसियों की टीमें संयुक्त रूप से इन विमानों की 24 घंटे निगरानी कर रही हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी इस हाई-प्रोफाइल इंटरनेशनल इवेंट को लेकर पूरी तरह अलर्ट पर है।



