

जालंधर: जालंधर के अधीन आते आदमपुर में स्कूल ऑफ एमिनेंस के सामने वीरवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा घटा और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी अनुसार, आज सुबह करीब 7:30 से 8 बजे के बीच पंजाब रोडवेज की तेज रफ्तार बस ने 1 नौजवान को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद युवक सड़क पर गिर गया और बस उसके ऊपर से गुजर गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रजत निवासी गांव चुहड़वाली के रूप में हुई है। हादसे के बाद मृतक के परिवारिक सदस्यों और गुस्साए लोगों ने जालंधर-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया, जिसके चलते इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।



