
जालंधर: जालंधर-पठानकोट रोड स्थित गांव राउवाली मे लुटेरों ने एक घर को निशाना बनाया। इतना ही नहीं वहां मौजूद महिला को बंधक बनाकर करीब 5 लाख रुपए की नकदी और 22 तोले सोना लूटकर फरार हो गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।जानकारी के अनुसार उक्त वारदात से करीब एक घंटे पहले लुटेरों ने इलाके की एक अन्य कोठी में घुसने की कोशिश की थी। वहां रहने वाले प्रवासियों ने शोर मचा दिया, जिसके बाद लुटेरे मौके से भाग गए। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। इसके कुछ देर बाद लुटेरों ने पास के दूसरे घर को निशाना बना लिया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं।



