Sliderअंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर बड़ी एयर स्ट्राइक

दिल्ली: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। रिपोर्टों के अनुसार तड़के करीब साढ़े तीन बजे पाकिस्तानी लड़ाकू विमान कुनार और आसपास के इलाकों में उड़ते दिखाई दिए। इसके बाद कई स्थानों पर ताबड़तोड़ बम गिराए गए। अचानक हुए हमलों में 3 लोगों की मौत हो गई । नर्गल जिले के पतंग इलाके में नूर मोहम्मद नाम के एक व्यक्ति के घर को भी निशाना बनाए जाने की खबर है। बमबारी के बाद यह घर पूरी तरह मलबे में बदल गया। आसपास के कुछ मकानों को भी नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है। हमले के बाद स्थानीय लोग क्षतिग्रस्त मकानों के मलबे में अपना सामान तलाशते दिखाई दिए। हालांकि, जिस मकान को निशाना बनाया गया उसमें हमले के समय कितने लोग मौजूद थे, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। बता दें कि दोनों देशों के बीच लंबे समय से डुरंड रेखा और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान यानी टीटीपी को लेकर विवाद चला आ रहा है। करीब 2,640 किलोमीटर लंबी डुरंड रेखा दोनों देशों के बीच सीमा का काम करती है। इसे 1893 में तत्कालीन ब्रिटिश भारत और अफगानिस्तान के बीच तय किया गया था। अफगानिस्तान लंबे समय से इस रेखा को स्थायी अंतरराष्ट्रीय सीमा के रूप में स्वीकार करने से इनकार करता रहा है। अफगान पक्ष का तर्क है कि इस सीमा ने पश्तून आबादी वाले क्षेत्रों को विभाजित कर दिया

Related Articles

Back to top button