पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा में किया आदर्श लेखन

विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के कुशल नेतृत्त्व में सुंदर, स्पष्ट और शुद्ध लेखन का अभ्यास विकसित करने के उद्देश्य से ‘हिंदी सुलेख प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पहली से पाँचवीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हिंदी भाषा में आदर्श लेखन करने वाले प्रतिभागियों- अमायरा प्रभाकर, अवनि बतरा, अवनीत कौर, हेज़ल तथा नव्या को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर विजेता घोषित किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने विजेतओं को पदक व प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत करते हुए बताया कि इस प्रकार की प्रतिस्पर्धाएँ न केवल विद्यार्थियों की लिखावट को प्रभावशाली बनाती हैं, बल्कि उनमें धैर्य, एकाग्रता और कलात्मक रुचि भी विकसित करती हैं।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उप-प्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी विजेता विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों को शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Back to top button