Sliderपंजाब

डीए मामले में अदालत को गुमराह और कर्मचारियों से धोखा कर रही सरकार: अश्वनी शर्मा*

चंडीगढ़, 5 अक्टूबर ( ): भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पठानकोट से विधायक अश्वनी शर्मा ने कहा कि महंगाई भत्ते (डीए) के मामले में पंजाब सरकार अदालत को गुमराह कर रही है और लाखों कर्मचारियों के साथ धोखा कर रही है। पंजाब भाजपा प्रदेश सरकार के रवैये की कड़े शब्दों में निंदा करती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा कर्मचारियों के साथ खड़ी है और 10 अक्टूबर को संगरूर में होने वाली उनकी रैली का समर्थन करती है।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार कर्मचारियों को उनका हक देने के बजाय मामले को अदालतों में उलझा रही है। दरअसल, सोमवार को डीए मामले की सुनवाई के दौरान पेश हुए पंजाब के प्रमुख सचिव के.पी. सिन्हा से हाईकोर्ट ने पूछा कि उन्होंने 3 अगस्त के हाईकोर्ट के 15 दिनों में डीए देने के आदेश का कंप्लायंस हलफनामा दाखिल क्यों नहीं किया। जब पंजाब सरकार की ओर से इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल करने की दलील दी गई तो अदालत ने पूछा कि उसकी त्रुटियां दूर करने की कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। पंजाब सरकार को पिछली सुनवाई के दौरान एसएलपी की त्रुटियां ठीक करने के लिए कहा गया था, लेकिन उस पर अमल क्यों नहीं हुआ।

अदालत ने पंजाब सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट से पूरा रिकॉर्ड मंगवा लिया है, जिससे पता चल जाएगा कि आप इस मामले में क्या कर रहे हैं। अदालत ने पंजाब के मुख्य सचिव को कल फिर पेश होकर जवाब दाखिल करने के लिए कहा और साथ ही पूछा कि आपके खिलाफ अदालत की अवमानना का मामला क्यों न चलाया जाए।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार लगातार अदालत को गुमराह करने की कोशिश करती रही है, लेकिन अब यह चालबाजी और नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कर्मचारी संघर्ष का समर्थन करती है और 10 अक्टूबर को संगरूर में होने वाली रैली का भी पूरा समर्थन करती है।

Related Articles

Back to top button