
मेहर चंद पॉलिटेक्निक में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

*
मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के रेड रिबन क्लब द्वारा अंतर-विभागीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने की।
इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. जगरूप सिंह ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे और सामाजिक बुराइयों से बचाना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी समाज को नशे और सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक करने में अहम योगदान दे सकते हैं।
इस अवसर पर रेड रिबन क्लब के अध्यक्ष प्रोफेसर संदीप कुमार ने कहा कि इस समय सबसे बड़ी जरूरत विद्यार्थियों को नशे से बचाना है।
इन मुकाबलों में *इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग ने पहला, सिविल इंजीनियरिंग विभाग ने दूसरा और कंप्यूटर साइंस विभाग ने तीसरा* स्थान हासिल किया।
इस मौके पर विभिन्न विभागों के प्रमुख, स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी मौजूद थे। अंत में विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।
रेड रिबन क्लब के जनरल सेक्रेटरी मेजर पंकज गुप्ता और जॉइंट सेक्रेटरी अभिषेक शर्मा ने आए हुए सभी का धन्यवाद किया।



