

दिल्ली: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के नवंबर में होने वाले म्यूजिक कॉन्सर्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, दिल्ली और अहमदाबाद में होने वाले उनके कार्यक्रमों को बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है। धमकी में दोनों शहरों के स्टेडियम में बम धमाके करने की बात कही गई है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।सूत्रों के मुताबिक, धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले व्यक्ति ने खुद को खालिस्तान से जुड़ा बताया है। ई-मेल में दावा किया गया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम और 21 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बम धमाके किए जाएंगे। इन दोनों तारीखों पर संबंधित स्टेडियम में दिलजीत दोसांझ के म्यूजिक कॉन्सर्ट होने हैं। ई-मेल में लोगों को इन कार्यक्रमों में शामिल नहीं होने की चेतावनी भी दी गई है।



