

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आज अगर आप दफ़्तर या किसी काम से बाहर निकल रहे हैं, तो रास्ते में आपको भारी जाम और मेट्रो की पाबंदियों का सामना करना पड़ सकता है। विपक्षी INDIA ब्लॉक द्वारा चुनाव आयोग के ख़िलाफ़ और वोटर लिस्ट में संशोधन के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट तक निकाले जा रहे प्रोटेस्ट मार्च को देखते हुए दिल्ली प्रशासन और पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों के लिए अलग-अलग एडवाइजरी जारी की है।DMRC ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि सुरक्षा कारणों से सुबह 6:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सेंट्रल दिल्ली के 6 मुख्य मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट पूरी तरह बंद रहेगी इन सभी बंद स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा सामान्य रूप से चालू रहेगी, जिससे यात्रियों को कनेक्टिंग लाइन पकड़ने में परेशानी न हो। शाम 4 बजे के बाद सुरक्षा एजेंसियां स्थिति की समीक्षा करेंगी।



