

दिल्ली: देशभर में UPI से भुगतान करने वाले ग्राहकों और दुकानदारों के लिए राहत की खबर है। 15 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाले UPI मर्चेंट डिस्काउंट रेट के नए नियमों की समयसीमा दिवाली के बाद तक बढ़ाए जाने की जानकारी सामने आई है। उद्योग जगत और पेमेंट कंपनियों की ओर से तकनीकी चुनौतियों और नियमों को लेकर जताई गई चिंताओं के बीच यह कदम उठाया गया है।प्रस्तावित बदलाव के तहत 2,000 रुपए से अधिक के चुनिंदा पर्सन-टू-मर्चेंट लेनदेन पर 0.4% MDR शुल्क लगाने की बात कही गई थी। हालांकि, इसे लागू करने की तारीख आगे बढ़ने से भुगतान कंपनियों और कारोबारियों को जरूरी तकनीकी बदलाव करने के लिए अतिरिक्त समय मिल सकता है।त्योहारी सीजन में दशहरा, दिवाली और छठ के दौरान खुदरा कारोबार में तेजी रहती है। ऐसे समय में भुगतान से जुड़ा नया शुल्क लागू होने पर कारोबारियों की लागत बढ़ने और उसका असर ग्राहकों पर पड़ने की आशंका जताई गई थी।



