
मानसा: मानसा में एंटी ड्रग टास्क फोर्स के एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि एक मेडिकल स्टोर के मालिक ने अपने ही स्टोर पर परविंदर सिंह झोटा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कथित तौर पर देखा जा सकता है कि परविंदर सिंह झोटा अपने साथियों के साथ मेडिकल स्टोर पर पहुंचते हैं। उनका आरोप था कि उक्त मेडिकल स्टोर पर नशीले पदार्थ बेचे जाते हैं। इसी दौरान मेडिकल स्टोर का मालिक कथित तौर पर गुस्से में आकर पिस्तौल निकालता है और ताबड़तोड़ गोलियां चला देता है। इस गोलीबारी में परविंदर सिंह झोटा की मौत हो गई।गौरतलब है कि परविंदर सिंह झोटा लंबे समय से मानसा में नशे के खिलाफ काम कर रहे थे



