एपीजे स्कूल, मॉडल टाउन, जालंधर में AYMUN 2.0 का भव्य आयोजन




एपीजे एजुकेशन सोसाइटी की अध्यक्षा श्रीमती सुषमा पॉल बर्लिया जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं डॉ. नेहा बर्लिया जी के मार्गदर्शन में एपीजे स्कूल, मॉडल टाउन, जालंधर द्वारा 16 एवं 17 अक्टूबर, 2026 को दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस सम्मेलन AYMUN 2.0 का सफल आयोजन किया गया। इसमें जालंधर के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 400 प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
उद्घाटन समारोह में एपीजे एजुकेशन सोसाइटी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य सीए निर्मल महाजन जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंगलाचरण, सूफी मैश-अप, लुड्डी एवं गरबा की आकर्षक प्रस्तुतियों ने समारोह की शोभा बढ़ाई।
आठ समितियों के माध्यम से विद्यार्थियों को वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श, कूटनीतिक संवाद, आलोचनात्मक चिंतन एवं नेतृत्व कौशल विकसित करने का अवसर मिला। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश चंदेल जी ने आयोजन समिति एवं प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने और समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिनिधियों को बेस्ट डेलीगेट, हाई कमेंडेशन एवं स्पेशल मेंशन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
AYMUN 2.0 एपीजे की समग्र एवं मूल्यपरक शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बना। यह आयोजन प्रबंधन के दूरदर्शी दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित करता है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी, संवेदनशील एवं वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में सक्षम भावी नेतृत्वकर्ता बनाना है। सम्मेलन ने विद्यालय के आदर्श वाक्य “Soaring High Is My Nature” की भावना को सार्थक रूप से अभिव्यक्त किया।



