

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में कोटा से गिरफ्तार किए गए 3 संदिग्धों को 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी गई है और महाराष्ट्र पुलिस उन्हें मुंबई ले जा रही है रेलवे कॉलोनी पुलिस स्टेशन के SHO रामस्वरूप मीणा ने कहा ‘महाराष्ट्र पुलिस उन्हें अपनी कस्टडी में लेने के लिए आ रही है उनके कुछ अधिकारी पहले से ही यहां मौजूद हैं,l और बाकी लोग औपचारिक रूप से उन्हें सौंपने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए आ रहे हैं मैंने कल ही आपको पूरी जानकारी दे दी थी उन्हें हिरासत में लिया गया था महाराष्ट्र पुलिस और हमने उनसे पूछताछ की अब उन्हें महाराष्ट्र पुलिस को सौंप दिया गया है उनके पास से ऐसी कोई चीजनहीं मिली है महाराष्ट्र पुलिस उन्हें कैसे ले जाएगी इस पर वो कहते हैं ये उनके सफर के तरीके पर निर्भर करता है चाहे वे ट्रेन से जाएं, सड़क मार्ग से जाएं या किसी और तरीके से



