
शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘भारत विकास परिषद’ द्वारा आयोजित ‘राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता’ में प्राप्त किया दूसरा स्थान

● विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के कुशल नेतृत्त्व में प्रतिभावान विद्यार्थियों ने ‘भारत विकास परिषद, (‘आस्था’ शाखा) जालंधर’ द्वारा आयोजित हिंदी और संस्कृत भाषा में ‘अंतर्विद्यालय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता’ में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में नौ विद्यार्थियों की टीम ने हिंदी भाषा के अंतर्गत ‘गीत ख़ुशी के गुनगुनाते बढ़ते जाएँ हम..’ तथा संस्कृत भाषा में ‘जय जय हे भगवति..’ गीत गाकर गायन कौशल का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुति के आधार पर दोनों भाषाओं के प्रत्येक वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया। आयोजकों की तरफ़ से विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफ़ी, पदक और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने मार्गदर्शक शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों की टीम को इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी विजेता विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा मार्गदर्शक शिक्षकों को शुभकामनाएँ दीं।



