Sliderपंजाब

भाजपा नेता पर लोगों ने किया हमला जाने क्यों

होशियारपुर: जानकारी के अनुसार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा भाजपा नेता पर हमला किया गया है। इस हमले में भारतीय जनता पार्टी के जिला मीत प्रधान रणजीत सिंह राणा और उनका एक साथी घायल हो गया। इसे लेकर पुलिस ने जानकारी सांझा की है।होशियारपुर में घंटा घर के पास राणा की दुकान पर करीब 6 अनजान लोग आए और कथित तौर पर उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में उनके सिर पर चोट लगी है। इस घटना में उनका साथी भी घायल हो गया है। घायलों को सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, सिटी थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि हमलावर कौन थे और इस हमले के पीछे क्या वजह और रंजिश थी। घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।

Related Articles

Back to top button