
25 अक्टूबर को होगा मोदी का भव्य स्वागत, जाने कहा

काशी: प्रधानमंत्री एवं वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी के 25 अक्टूबर को प्रस्तावित काशी दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने भव्य स्वागत की तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस लाइन से नमोघाट तक विभिन्न स्थानों पर स्वागत केंद्र बनाए गए हैं, जहां ढोल-नगाड़ों, डमरू वादन, शंखनाद और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों के बीच‘हर-हर महादेव’और‘जय श्रीराम’के उद्घोष से प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया जाएगा। उनके यात्रा मार्ग पर पुष्पवर्षा कर स्वागत करने की भी तैयारी है। भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने गुरुवार को बताया कि प्रधानमंत्री 25 अक्टूबर को पूर्वाह्न करीब 10 बजे वाराणसी हवाई अड्डे पहुंचेंगे।वहां से हेलीकॉप्टर से मिर्जामुराद जाएंगे, जहां अरविंद मिल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे और सड़क मार्ग से नमोघाट जाएंगे। यहां गंगा के ऊपर आयोजित भारतीय वायुसेना के भव्य एयर शो में शामिल होंगे। चौरसिया ने बताया कि मोदी के सड़क मार्ग से गुजरने के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और काशीवासी निर्धारित स्वागत केंद्रों पर मौजूद रहेंगे



