Sliderअन्य राज्य

तिब्बत में 7.0 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही

बीजिंग: चीन के सुदूर तिब्बत क्षेत्र में 7.0 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप के कारण भारी जान-माल का नुकसान हुआ है। स्थानीय अधिकारियों के हवाले से चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि इस शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 32 अन्य लोग घायल हुए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूकंप 10:33 बजे आया। झटके इतने तीव्र थे कि 300 से अधिक मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गए। स्थानीय प्रशासन नुकसान का विस्तृत आकलन करने में जुटा है और प्रभावित इलाकों में आपदा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

Related Articles

Back to top button