
शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की सलोनी कुमारी ने ‘’राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता’ में जीता कांस्य पदक

● विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के कुशल नेतृत्त्व में विद्यार्थी ‘पंजाब स्कूल गेम्स’ की भांति ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ के अंतर्गत भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी होकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।
• इसी कड़ी में ग्यारहवीं कक्षा की प्रतिभाशाली छात्रा सलोनी कुमारी ने नेहरू स्टेडियम, फरीदकोट में आयोजित की गई ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’-2026 (सीज़न-4) की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लिया। सलोनी कुमारी ने U-17 आयुवर्ग के, उनसठ किलोग्राम से कम के वर्ग में भाग लेते हुए राज्य स्तर की इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया।
● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने सलोनी कुमारी को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। डॉ. विदुर ज्योति, चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी ‘स्टेट लेवल’ की विजेता सलोनी कुमारी और मार्गदर्शक कोच के सार्थक प्रयासों की सराहना की।


