Sliderराष्ट्रिय

ईरान ने बंद की पाकिस्तान की LPG सप्लाई, जाने मामला

ईरान: ईरान से एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने के बाद पाकिस्तान में गैस संकट गंभीर होता दिखाई दे रहा है। सीमा पर आवाजाही रुकने से गैस से भरे सैकड़ों ट्रकों और टैंकरों के फंसे होने की खबर है। इसका असर बाजार में उपलब्धता और कीमतों पर पड़ रहा है। कई शहरों में घरेलू सिलेंडर महंगे हो गए हैं, जबकि कुछ क्षेत्रों में कालाबाजारी की शिकायतें भी सामने आई हैं। पाकिस्तान एलपीजी एसोसिएशन के मुताबिक, ईरान से पाकिस्तान में प्रतिदिन लगभग 7,000 मीट्रिक टन एलपीजी आती है। अकेले गाबद-रिमदान सीमा चौकी के रास्ते प्रतिदिन 4,000 टन से अधिक गैस पाकिस्तान पहुंचती थी। उनके अनुसार, फिलहाल यह आपूर्ति पूरी तरह बंद है।पाकिस्तान के तेल एवं गैस नियामक प्राधिकरण से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, ईरान के साथ सीमा बंद होना देश में LPG संकट की प्रमुख वजहों में से एक है। आपूर्ति बाधित होने के कारण बाजार में गैस की उपलब्धता कम हुई है और कीमतों में तेज उछाल आया है। पाकिस्तान ईरान के अलावा इराक और ओमान से भी एलपीजी आयात करता है। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, होर्मुज जलडमरूमध्य में रुकावट के कारण इन देशों से आने वाली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।

Related Articles

Back to top button