SliderUncategorizedपंजाब

नरसिंह देव स्तुति के साथ संपन्न हुई मंगलमय प्रभातफेरी – यांकिल कोहली

श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल की तरफ़ से कार्तिक मास की शुभ मंगलमय प्रभातफेरी सोढल रोड़, मथुरा नगर में दीपक कपूर परिवार के निवास में आयोजित हुई संकीर्तन का शुभारंभ विशाल ढल्ल, राकेश कश्यप, गोबिंद शर्मा, आदर्व शर्मा, विपुल सिसोदिया, निखिल मेहरा, बॉबी मेहता, लक्की, सनी सनी दुआ, दीपक शर्मा, रमण शर्मा, समीर कक्कड़, शुभम् शर्मा ने मंगला चरण, गुरु वंदना, वैष्णव वंदना, और एकादशी व्रत का प्रिय संकीर्तन शुद्ध भक्त चरण रेणु, भजन अनकुल, भक्त सेवा परम सिद्धि, प्रेम लती, कर मूल, से हुआ मथुरा नगर के भक्तों ने संकीर्तन पार्टी का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया महाप्रभु जी की सुंदर पालकी को गल वस्त्र, दुशाला, देकर ठाकुर जी का आशीर्वाद भक्तों ने लिया और फ़ल, दूध, का भोग निवेदन किया गया विशाल ढल्ल ने एकादशी व्रत का महातम बताते हुए कहा कि हम सब को हरि वत्सल तिथि यानि कि एकादशी का व्रत जोकि पंद्रह दिन के बाद आता हैं हम सब को इस दिन अण का त्याग करना चाहिए भगवान् की सेवा, भक्ति, करनी चाहिए इस दिन का विशेष महत्व हैं यांकिल कोहली ने कृपा मई, करुणामई, श्री दयामयी, राधे का आनंद भरा संकीर्तन करते हुए सभी भक्तों को प्रभु के नाम का सिमरन कराया आदित्य मग्गो ने राधे राधे, राधे राधे, नाम का उच्च ध्वनि में संकीर्तन करते हुए पूरे क्षेत्र को भक्ति के रंग में सराबोर किया भक्त वृन्द संकीर्तन का आनंद लेते हुए ख़ुशी मन से नृत्य कर रहे थे विशाल ढल्ल ने वृंदावन धाम अपार, जपे जा राधे राधे, के संकीर्तन की धुन पर पर सभी को मस्त कर दिया अश्विनी सेठी ने हरे कृष्ण महामंत्र करते हुए संकीर्तन को विश्राम दिया प्रभातफेरी कपूर निवास से आरंभ होती हुई माँ जगदंबा के मंदिर, गोपाल, खोसला परिवार, मल्होत्रा परिवार, कुंज कुटीर, ईशा गंभीर, के घरों से तुलसी परिक्रमा, और क्षेत्र में नाम रूपी गंगा बहाती हुई कपूर निवास पर संपन्न हुई प्रभातफेरी का भव्य स्वागत पुष्पवर्षा के साथ किया गया इस मंगलमय प्रभातफेरी में सहयोग करने वाले दीपक कपूर, गोपाल मन्नन, राकेश मग्गो, विपन कुमार, सागर, मयंक, निताई, आकाश मल्होत्रा, दीपक शर्मा, बॉबी मेहता, सनी दुआ, साहिल कपूर, राहिल कपूर, गोबिंद शर्मा, आदर्व शर्मा, आदित्य मग्गो, राकेश कश्यप, राकेश महाजन, राकेश जस्सल, गुरदीप विरदी, सुरेंद्र बोरी, तनु, प्रियंका गुप्ता, गीता कश्यप, रजनी मग्गो, तुलसी, राजना गौरी, प्रीति, मंजू दुग्गल, सोनिया खोसला, मीनाक्षी, भोला, मनु, सरोजिनी, के साथ साथ और भी भक्त वृन्द इस संकीर्तन का आनंद लेते हुए प्रभु भक्ति में लग कर कृष्ण नाम की महिमा को श्रवण करते हुए आनंद का स्वाद ले रहे थे मंडल के सेवादार दीपक शर्मा ने प्रभातफेरी की जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को प्रभातफेरी बस्ती शेख घास मंडी, शनिवार को नीला महल, रविवार को दीपावली वाले दिन प्रभातफेरी जोकि नगर संकीर्तन का रुप धारण करेंगी दीनदयाल उपाध्याय नगर से निकाली जाएगी सभी धर्म प्रेमी इस मंगल मय आयोजन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और प्रभु का संकीर्तन का आनंद प्राप्त करें

Related Articles

Back to top button