
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत ढही

दिल्ली: दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में गुरुवार को चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास शीश महल की ‘गली सत्तारा’ में एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत का कुछ हिस्सा ढह गया। इसके बाद दमकल विभाग की छह गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं। एक रिपोर्ट में दो लोगों के मारे माने की सूचना है इमारत में 6-7 लोगों के होने की आशंका जताई गई है। दमकल विभाग के अनुसार सुबह करीब 9:50 बजे ‘पईवालान’ इलाके में इमारत ढहने की सूचना मिली। इसके तुरंत बाद दो वॉटर टेंडर, एक वॉटर बाउजर, एक क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल और एक इंसिडेंट रिस्पॉन्स टीम को मौके पर भेजा गया। सुबह करीब 10:15 बजे, स्टेशन ऑफिसर डीके राय ने विभाग को बताया कि एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढह गई है और कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है। उन्होंने और अधिक कर्मचारियों और एक वरिष्ठ अधिकारी की मौजूदगी की भी मांग की। इसके बाद एक और वॉटर टेंडर और असिस्टेंट डिविजनल ऑफिसर राजेश शुक्ला को मौके पर भेजा गया, जिससे कुल छह इकाइयां वहां तैनात हो गईं। इस बचाव अभियान में ADO राजेश शुक्ला, स्टेशन ऑफिसर भूपेंद्र शर्मा और SO डीके राय शामिल हैं



