Uncategorizedपंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने ‘राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता’ में जीते पदक

● विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के कुशल मार्गदर्शन में पल्लवी, सारा कुमारी और सलोनी कुमारी ने ‘ज़िला स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक जीतने के पश्चात ‘स्टेट लेवल’ की प्रतियोगिता में भी पदक प्राप्त किए।
इन छात्राओं ने गत दिनों ‘ऑक्सीलियम इंटरनेशनल. स्कूल, रानीपुर में आयोजित की गई 70वीं पंजाब स्कूल गेम्स की ‘राज्य स्तरीय’ ताइक्वांडो प्रतियोगिता’ (2026-27)’ में भाग लिया। नौवीं कक्षा की छात्रा सारा कुमारी और ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा पल्लवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किए। ग्यारहवीं कक्षा की सलोनी कुमारी ने भी राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया।
● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने पल्लवी, सारा कुमारी और सलोनी कुमारी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। डॉ. विदुर ज्योति, चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी राज्य स्तर की प्रतियोगिता में में पदक हासिल करने के लिए छात्राओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Related Articles

Back to top button