Sliderदोआबापंजाब

सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, खांबरा में भाई दूज का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

जालंधर, 11 नवंबर: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, खांबरा शाखा में भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और
आपसी जुड़ाव के प्रतीक पावन पर्व भाई दूज को बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस
अवसर पर विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए विभिन्न रचनात्मक एवं पारंपरिक गतिविधियों में
अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने सुंदर पूजा की थालियां सजाईं तथा अपने
भाई-बहनों के लिए आकर्षक शुभकामना कार्ड बनाए। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने पारंपरिक भाई दूज
तिलक की रस्म भी निभाई, जो भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम, स्नेह, देखभाल और आशीर्वाद का प्रतीक
है। इस उत्सव के दौरान विद्यालय का वातावरण खुशियों और उमंग से सराबोर रहा। विद्यार्थियों ने
त्योहार का आनंद लेने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के महत्व को भी समझा। इस
अवसर पर ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने सभी विद्यार्थियों को भाई दूज की शुभकामनाएं
दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने रिश्तों में प्रेम, सम्मान, स्नेह और आपसी भाईचारे की भावना बनाए
रखने तथा इन सकारात्मक मूल्यों को पूरे समाज में फैलाने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button