पंजाबशिक्षा और संस्कृति

सीए इंटर और सीए फाउंडेशन परीक्षाओं में एचएमवी की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की परंपरा को कायम रखा है। सितंबर 2026 में आयोजित सीए इंटर और सीए फाउंडेशन परीक्षाओं में महाविद्यालय की छात्राओं ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। बी.कॉम की छात्रा गुरलीन कौर ने सीए इंटर के ग्रुप ढ्ढ और ढ्ढढ्ढ दोनों को सफलतापूर्वक पास कर संस्थान का मान बढ़ाया है। इसके साथ ही, श्रेया ने सीए इंटर का ग्रुप ढ्ढढ्ढ और दृष्टि ने सीए फाउंडेशन परीक्षा उत्तीर्ण की है। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने छात्राओं को उनकी इस शानदार सफलता पर बधाई दी और छात्राओं का मार्गदर्शन करने तथा उन्हें तैयार करने में कामर्स विभाग के निरंतर प्रयासों की सराहना की। उन्होंने छात्राओं की कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और लगन की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य के पेशेवर सफर में भी उत्कृष्टता के लिए प्रयास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर पीजी डिपार्टमेंट आफ कामर्स एंड मैनेजमेंट की अध्यक्षा श्रीमती मीनू कोहली और कॉमर्स क्लब की प्रभारी डॉ. सीमा खन्ना भी उपस्थित थीं, जिन्होंने सफल छात्राओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। संस्थान को अपनी छात्राओं की इन उपलब्धियों पर बहुत गर्व है। यह महाविद्यालय युवा महिलाओं को ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे प्रतिस्पर्धी और पेशेवर क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

Related Articles

Back to top button