पंजाबशिक्षा और संस्कृति

मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में रंगोली, दीया सजावट एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन

मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर में विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा, रचनात्मक सोच एवं सांस्कृतिक रुचियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रंगोली निर्माण, दीया सजावट एवं पोस्टर मेकिंग की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एप्लाइड साइंस विभाग द्वारा विभागाध्यक्ष श्री अंकुश शर्मा के कुशल मार्गदर्शन एवं देखरेख में आयोजित किया गया।

इन प्रतियोगिताओं में कॉलेज के विभिन्न विभागों के लगभग 50 विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा एवं रचनात्मक सोच का शानदार प्रदर्शन करते हुए सुंदर रंगोलियां बनाईं, दीयों को आकर्षक ढंग से सजाया तथा मनमोहक पोस्टर तैयार किए। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कला एवं कौशल प्रदर्शित करने का बेहतरीन अवसर मिला। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन मैकेनिकल विभाग की विभागाध्यक्ष श्रीमती रिचा एवं इलेक्ट्रिकल विभाग की विभागाध्यक्ष श्रीमती गीता द्वारा किया गया।

रंगोली निर्माण प्रतियोगिता में जयेश, तनिष एवं प्रदीप की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनिल खत्री, कीर्ति एवं मुस्कान की टीम ने द्वितीय, जबकि रोनित, विश्वास एवं मनीष की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। दीया सजावट प्रतियोगिता में अनहदवीर सिंह ने प्रथम, रिया ने द्वितीय तथा आलोक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अनीश शर्मा ने प्रथम, मिथार्थ ने द्वितीय तथा प्रेम वर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ ऐसी सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में टीम भावना, आत्मविश्वास तथा अपनी प्रतिभा को अभिव्यक्त करने की क्षमता को और मजबूत बनाती हैं। उन्होंने इस शानदार कार्यक्रम के आयोजन के लिए एप्लाइड साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष एवं पूरी टीम के प्रयासों की भरपूर सराहना की।

इस अवसर पर श्रीमती प्रतिभा, श्रीमती अंजू, श्री कमलकांत, श्रीमती रिया, श्रीमती रेनू, श्रीमती वैश्णवी, श्रीमती अर्पणा एवं श्री शिवेश भी उपस्थित थे।

यह कार्यक्रम विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा, आपसी सहयोग एवं उत्साह से भरपूर यादगार वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button