पंजाबशिक्षा और संस्कृति

एच.एम.वी. में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित सेमिनार का आयोजन

पंजाब सरकार के विशेष निर्देशों और उच्च शिक्षा विभाग के विशेष प्रयासों से, जालंधर के हंसराज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. एकता खोसला के नेतृत्व में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में मुयातिथि श्री मोहिंदर भगत ने श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु जी की वाणी मनुष्यों को जाति-पाति, ऊंच-नीच और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने एच.एम.वी. की सौ वर्षों की गौरवशाली शैक्षिक विरासत की भी सराहना की। इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग के उप-निदेशक डॉ. नवदीप सिंह जी ने भी अपनी विशेष उपस्थिति से सेमिनार की शोभा बढ़ाई। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने इस कार्यक्रम के महत्व को और अधिक बढ़ा दिया। विशेष अकादमिक वक्ता के रूप में राज्य पुरस्कार प्राप्त और सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) श्री रूप लाल रूप ने श्री गुरु रविदास जी की वाणी के दार्शनिक, सामाजिक और आध्यात्मिक पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने गुरु जी की वाणी में निहित समानता, श्रम, विनम्रता, आध्यात्मिक स्वतंत्रता और मानवीय गरिमा के विचारों को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी की वाणी केवल धार्मिक विचारों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक अमूल्य धरोहर है जो सामाजिक परिवर्तन और मानवीय चेतना को एक नई दिशा प्रदान करती है। संत समाज की समानित हस्तियों ने भी श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने और समाज में आपसी प्रेम, सहनशीलता और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को गुरु जी के उच्च आदर्शों से प्रेरणा लेने और एक न्यायपूर्ण तथा समान समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी की वाणी हमारी समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का एक अनमोल खजाना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक और विचारशील आयोजन न केवल छात्रों को महान गुरुओं, संतों और समाज सुधारकों की विचारधारा से जोड़ते हैं, बल्कि उनमें नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिमेदारी की भावना भी पैदा करते हैं। इस सेमिनार के माध्यम से श्री गुरु रविदास जी की वाणी के शाश्वत और सार्वभौमिक संदेश को उजागर किया गया। कन्या महाविद्यालय जालंधर, गवर्नमेंट एजुकेशन कॉलेज जालंधर, बाबा अंबेडकर कॉलेज बूटा मंडी जालंधर और एच.एम.वी. जालंधर के छात्रों ने बहुत ही श्रद्धा और समान के साथ इस कार्यक्रम को सुना। सेमिनार की कोआर्डिनेटर श्रीमती कुलजीत कौर ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। मंच संचालन डॉ. मनदीप कौर और डॉ. संदीप कौर ने किया। इस अवसर पर डॉ. उर्वशी, को-कोआर्डिनेटर प्रतिमा मंडेर, अलका शर्मा, फैकल्टी सदस्य और जिला प्रशासन के प्रतिनिधिी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button