

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को सिखों के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर सभी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनकी शाश्वत शिक्षाएं मानवता का मार्गदर्शन करती रहेंगी। मोदी ने कहा कि गुरु नानक देव लोगों को सादगी, सद्भाव और दूसरों के कल्याण के प्रति समर्पण का भाव अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं मोदी ने सोशल मीडिया पर एक संदेश में कहा, ‘श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। उनकी शाश्वत शिक्षाएं मानवता का मार्गदर्शन करती रहेंगी। उनका संदेश हमें दया, एकता और सभी के कल्याण पर आधारित समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करे।’ गुरु नानक देव की जयंती यानी प्रकाश पर्व मंगलवार को मनाया जा रहा है।



