SliderUncategorizedपंजाब

*दिल्ली के विधायक श्री हरीश खुराना जी का लांबड़ा मंडल आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन*

लांबड़ा (जालंधर): दिल्ली के माननीय विधायक श्री हरीश खुराना जी के लांबड़ा मंडल आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं भव्य अभिनंदन किया गया।

इस पावन अवसर पर श्री हरीश खुराना जी ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होकर श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने गुरु चरणों में शीश नवाकर सरबत के भले, सुख-शांति, समृद्धि एवं मानवता की खुशहाली के लिए अरदास की।

इस अवसर पर जगबीर बराड़, मंडल प्रधान श्री मंदीप बख्शी, कुलदीप माही, विनय मोहन, मंगत राम शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने श्री हरीश खुराना जी का स्वागत करते हुए गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button