
Sliderअंतराष्ट्रीय
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के प्रमुख तेल प्रतिष्ठान में विस्फोट

बैंकॉक: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एक प्रमुख तेल प्रतिष्ठान में बृहस्पतिवार को विस्फोट हुआ। बैंकॉक के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बांग ना प्रांत कार्यालय ने आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। विस्फोट के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में बैंकॉक के पूर्वी इलाके में स्थित विस्फोट स्थल से काले धुएं का घना गुबार उठता दिखाई दे रहा है।


