Sliderराष्ट्रिय

वरिष्ठ नेता शरद पवार अस्पताल में भर्ती, जाने वजह

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार को बृहस्पतिवार को दक्षिण मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी बेटी और पार्टी सांसद सुप्रिया सुले ने बताया कि पवार की तबीयत खराब होने की वजह निर्जलीकरण लग रहा है। सुले ने कहा बाबा को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करा रही हूं। ऐसा लग रहा है कि उन्हें निर्जलीकरण हुआ है। उन्हें अपनी भागदौड़ कम करनी चाहिए और कम यात्रा करनी चाहिए। बाबा मेरी बात सुनते ही नहीं हैं। उन्हें अपने काम से बहुत प्यार है। आपकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद

Related Articles

Back to top button