

दिल्ली: शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी दर्ज की गई है। MCX पर सोना 2019 रुपए की बढ़त के साथ 1,24,291 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी में 5714 रुपए का उछाल आया है, एक किलोग्राम चांदी 1,51,557 रुपए पर कारोबार कर रही है
Comex पर सोने-चांदी के दाम में उछाल देखा गया है। Comex पर सोने में 2.15% तक की तेजी आई और यह 3624.50 डॉलर प्रति औस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी के दाम 8.28% तक चढ़ गए, ये 43.375 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखीरुपए में गिरावट और निचले स्तर पर लिवाली बढ़ने से राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 1,500 रुपए बढ़कर 1,27,500 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव बुधवार के बंद स्तर 1,26,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से 1,500 रुपए बढ़कर 1,27,500 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया।


