पंजाबशिक्षा और संस्कृति

संविधान दिवस के अवसर पर मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में सेमिनार आयोजित

मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर में संविधान दिवस के अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह के मार्गदर्शन में एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व, नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना था।
इस अवसर पर श्री प्रिंस मदान ने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के निर्माण, इसके मूल सिद्धांतों, संवैधानिक अधिकारों तथा एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान में निहित समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं बंधुत्व जैसे मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. जगरूप सिंह, प्रिंसिपल ने अपने संदेश में कहा कि संविधान किसी भी देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत नींव होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान के प्रति सम्मान रखने, अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों को भी समझने तथा देश के जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
इस सेमिनार में श्री संदीप कुमार, श्रीमती अर्पणा, मिस नेहा, मिसरिया, मिस वाश्नवी एवं मिस रेनू भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संविधान के महत्व पर विचार-विमर्श किया गया तथा विद्यार्थियों में देश के प्रति जिम्मेदारी, अनुशासन एवं संवैधानिक चेतना विकसित करने का संदेश दिया गया।
यह सेमिनार विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

Related Articles

Back to top button