

दिल्ली : दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर CISF के जवानों ने एक चीनी नागरिक को रोका। सामान की जांच के दौरान उसकी बेल्ट के बकल में छिपाकर रखा गया एक चाकू पकड़ा गया।अधिकारियों ने बताया कि यह यात्री हांगकांग से दिल्ली होते हुए रायपुर जा रहा था, जिसे 20 नवंबर को रोका गया। 48 वर्षीय यह यात्री, जो मूल रूप से भारतीय है, हांगकांग से हवाई अड्डे पहुंचा था। वह छत्तीसगढ़ के रायपुर जाने वाली कनेक्टिंग फ्लाइट में सवार होने वाला था, तभी सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोक लिया।केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने सोशल मीडिया पर इस घटना की जानकारी दी। साथ ही एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें बेल्ट के काले धातु वाले बकल के अंदर छिपा हुआ एक छोटा चाकू दिखाई दे रहा है। हवाई अड्डे और सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, यात्री ने सुरक्षाकर्मियों को बताया कि यह बेल्ट उसके बच्चों ने उसे खरीद कर दी थी और उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि इसमें चाकू छिपा हुआ है। चूंकि चाकू एक प्रतिबंधित वस्तु है, इसलिए उसे उसके सामान से निकाल लिया गया।


