



जालंधर: बूटा मंडी में देर रात एक व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। वारदात के समय उसका बेटा भी उसके साथ मौजूद था। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।जानकारी के अनुसार, बूटा मंडी निवासी सतपाल क्लेर अपने बेटे रोज़न क्लेर के साथ घर लौट रहे थे। जब वे रविदास धाम के नजदीक पीरां की दरगाह के पास पहुंचे तो एक युवक ने उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमलावर ने सतपाल के सिर, गले और पेट पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। मृतक के बेटे ने बताया कि उसने अपने पिता को बचाने के लिए शोर मचाया। इस दौरान दो अन्य युवकों ने हमलावर को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन तब तक सतपाल गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस व्यक्ति ने कल रात की वारदात को अंजाम दिया था उसने कल ही दो और व्यक्तियों को गंभीर रूप से घायल किया उससे पहले एक व्यक्ति जो की गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल है उसकी हालत भी अभी अस्थिर बताई जा रही है



