

जालंधर: पश्चिम बंगाल में तैयार किए गए पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर के एक बैच की गुणवत्ता को लेकर अलग-अलग लैब के नतीजों में विरोधाभास सामने आने के बाद, बिस्लेरी इंटरनेशनल ने भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकर से इन जांचों की समीक्षा करने की मांग की है।कंपनी का कहना है कि स्वतंत्र जांच में इस बैच के सैंपल खाद्य सुरक्षा के तय मानकों पर खरे उतरे हैं, जबकि रेगुलेटरी लैब की रिपोर्ट में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया होने की बात कही गई थी। यह मामला बैच PB201 से जुड़ा है, जिसे पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के तेलीपाड़ा गांव में स्थित बिस्लेरी के प्लांट में तैयार किया गया था। 28 नवंबर को जारी एक बयान में कंपनी ने बताया कि FSSAI के निर्देश के बाद, जिसने 12 अगस्त 2026 तक इसकी बिक्री पर रोक लगा दी थी, कंपनी ने इस बैच को पहले ही वापस मंगा लिया है।रेगुलेटरी जांच के नतीजों के अनुसार, प्राइमरी लैब और रेफरल फूड लैब, दोनों ने ही मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से लिए गए सैंपल में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया पाए हैं। इन नतीजों के आधार पर, FSSAI ने ‘खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006’ के तहत बिस्लेरी इंटरनेशनल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मंजूरी दी है।


