Sliderअन्य राज्य

मशहूर शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर की गिरफ्तारी के लिए रात भर छापेमारी

पटना: पटना के चर्चित कोचिंग विवाद में मशहूर शिक्षक फैजल खान उर्फ ‘खान सर’ की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. उनके कोचिंग संस्थान ‘खान ग्लोबल’ पर हुए हमले, पत्थरबाजी और उसके बाद सुरक्षाकर्मियों द्वारा कथित तौर पर हवाई फायरिंग के मामले में पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है खान सर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज होने के बाद अब उनकी गिरफ्तारी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है
सूत्रों के मुताबिक, खान सर की तलाश और मामले की जांच के लिए पटना पुलिस ने तीन विशेष टीमों का गठन किया है पुलिस की इन टीमों ने शुक्रवार की पूरी रात खान सर के कई संभावित ठिकानों और मुसल्लहपुर इलाके में जबरदस्त छापेमारी की हालांकि, रात भर चली इस कार्रवाई के बाद भी पुलिस के हाथ खाली रहे और खान सर का कोई सुराग नहीं मिल पाया खबरों के अनुसार, गिरफ्तारी के डर से खान सर चुपचाप अपने कोचिंग सेंटर से कहीं दूर निकल गए हैं
खान सर की गिरफ्तारी की अटकलों के बीच कानूनी गलियारों में एक नई चर्चा तेज हो गई है कहा जा रहा है कि खान सर वीकेंड को पुलिस के सामने या कोर्ट में सरेंडर नहीं करेंगे इसका बड़ा कारण यह है कि अगर वे शनिवार या रविवार को पुलिस की गिरफ्त में आते हैं तो कोर्ट बंद होने की वजह से उन्हें कम से कम दो दिन जेल में काटने पड़ सकते हैं ऐसे में कानूनी जानकारों का मानना है कि खान सर सीधे सोमवार को दानापुर या पटना कोर्ट में सरेंडर कर जमानत की अर्जी लगा सकते हैं

Related Articles

Back to top button