Sliderराष्ट्रिय

PM मोदी ने मेट्रो के नए कॉरिडोर का किया उद्घाटन और शिलान्यास

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में विकास की ‘डबल इंजन’ रफ्तार का दावा किया। बुराड़ी मैदान में आयोजित एक समारोह के दौरान उन्होंने 33,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम ने कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार के गठन के एक साल के भीतर ही विकास ने वो गति पकड़ी है जो पिछले कई वर्षों से गायब थी। पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी का नाम लिए बिना कहा कि पहले की सरकार के दौरान सिर्फ बहानेबाजी चलती थी लेकिन अब काम हो रहा है।प्रधानमंत्री ने दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का शुभारंभ किया जो विशेष रूप से पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोगों के लिए वरदान साबित होंगे। फेज-4 के नए विस्तार के साथ दिल्ली मेट्रो का कुल नेटवर्क अब 375 किलोमीटर से भी ज्यादा बड़ा हो गया है। पिंक लाइन के विस्तार से अब दिल्ली को अपनी पहली ‘रिंग मेट्रो’ मिल गई है, जिससे सफर का समय काफी कम हो जाएगा।अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी का नाम लिए बिना उन पर तीखा प्रहार किया। पीएम ने कहा कि पहले की सरकार के दौरान सिर्फ बहानेबाजी चलती थी, जिसके कारण दिल्ली की कई अहम परियोजनाएं ठप पड़ी थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्य फाइलों में ही दबे रहते थे लेकिन पिछले एक साल में भाजपा सरकार ने उन फाइलों को बाहर निकाला और काम को जमीन पर उतार कर दिखाया।

Related Articles

Back to top button