Sliderपंजाब

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के 50वें कान्वोकेशन समारोह में चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुई

अमृतसर: दिल्ली भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के 50वें कान्वोकेशन समारोह में चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुई इस दौरान वाइस चांसलर प्रो. करमजीत सिंह ने फूलों का गुलदस्ता देकर राष्ट्रपति का स्वागत किया।इस बीच, पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया भी राष्ट्रपति के साथ कान्वोकेशन समारोह हॉल पहुंचे, जहां राष्ट्रगान के साथ समारोह शुरू हुआ। इस मौके पर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, MP विक्रमजीत सिंह साहनी और वाइस चांसलर प्रो. करमजीत सिंह भी राष्ट्रपति के साथ स्टेज पर मौजूद थे।राष्ट्रपति ने पहले हॉल के अंदर सिंडिकेट और फिर सीनेट मेंबर्स से मुलाकात की। VC प्रो. डॉ. करमजीत सिंह ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की एकेडमिक, स्पोर्ट्स और सह-पाठयक्रम क्षेत्र में उपलब्धियों पर रोशनी डाली और चीफ गेस्ट समेत सभी का स्वागत और धन्यवाद किया

Related Articles

Back to top button