Sliderअन्य राज्य

बदमाशों ने दिनदहाड़े बड़ी वारदात को दिया अंजाम, युवक को मारी गोलियां

हरियाणा : रोहतक में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया आईजी ऑफिस के बेहद करीब शहर के पॉश इलाके में बदमाश हथियार लहराते हुए आए और दिनेश गोगा नामक युवक को घेरकर उस पर करीब 22 गोलियां दागीं हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें कुख्यात भाऊ गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है पोस्ट में लिखा गया है बाकी ये और 2-4 कीड़े मकोड़े हैं इनका टाइम आ लिया है पोस्ट में कुछ पुलिसकर्मियों पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए गए हैंजानकारी के मुताबिक, दिनेश गोगा जब रास्ते से जा रहा था, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उसे निशाना बनाया हमलावरों ने इतनी बेरहमी से फायरिंग की कि दिनेश को संभलने का मौका तक नहीं मिला चश्मदीदों के अनुसार, करीब 30 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें से 22 गोलियां दिनेश के शरीर में जा लगीं वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए हत्या के कुछ ही समय बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है इस पोस्ट में ‘जय भोले की’ लिखते हुए दावा किया गया कि दिनेश गोगा की हत्या अमेरिका में बैठे गैंगस्टर हिंमाशु भाऊ और मोस्ट वांटेड नीरज फरीदपुरिया के इशारे पर की गई है

Related Articles

Back to top button