Sliderराष्ट्रिय

PM मोदी का 51वां काशी दौरा आज

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को यानी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 2200 करोड़ रुपए की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे तथा एक जनसभा को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री सुबह 10:00 बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके बाद वहहेलीकॉप्टर से सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के बनौल जाएंगे, जहां 50 हजार से अधिक लोगों को संबोधित करेंगे मिली जानकारी के मुताबिक, उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जिन प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, उनमें सेवापुरी में 50 बेड के नए सरकारी अस्पताल की आधारशिला, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवन का शिलान्यास, दालमंडी क्षेत्र का चौड़ीकरण, पुराने शहर में अंडरग्राउंड केबलिंग , स्माटर् सिटी के अंतर्गत पथ प्रकाश, नाली-नाला एवं पेयजल सुधार, ग्रामीण सड़कों व संपर्क मार्गों का निर्माण तथा प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button