Sliderपंजाब

RSS के कार्यक्रमों में शामिल हो सकेंगे सरकारी कर्मचारी, केंद्र सरकार ने हटाया 58 साल पुराना प्रतिबंध*

जालन्धर ( ) पंजाब भाजपा कला संस्कृति प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष किशनलाल शर्मा ने मोदी सरकार द्वारा 58 साल बाद सरकारी कर्मचारियों के राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) में शामिल होने पर लगा प्रतिबंध हटाने के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत किया है।
शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्र के पुनर्निर्माण और समाज की सेवा में जुटा हुआ है।राष्ट्रीय सुरक्षा, एकता- अखंडता एवं प्राकृतिक आपदा के समय में समाज के लिए संघ ने काम किया है, जिसके चलते संघ के योगदान के लिए समय-समय पर संघ की भूमिका के लिए प्रशंसा भी की गई है।
उन्होंने कहा कि अपने राजनीतिक स्वार्थों के चलते तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार द्वारा शासकीय कर्मचारियों को संघ जैसे रचनात्मक संगठन की गतिविधियों में भाग लेने के लिए निराधार ही प्रतिबंधित किया गया था। मोदी सरकार द्वारा वर्तमान निर्णय देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को पुष्ट करने वाला है।
शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्रहित में काम करने वाला दुनिया का सबसे बड़ा गैर राजनीतिक संगठन है। जिसकी लाखों शाखाओं में व्यक्ति निर्माण के साथ-साथ देश भक्ति की ज्वाला को प्रज्वलित करने का काम होता है।
शर्मा ने कहा कि जब भी देश पर किसी भी तरह की आपदा आई,संघ ने हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते हुए कमान संभाली है।लेकिन अपने राजनीतिक स्वार्थ की लालसा को पूरी करने के लिए तत्कालीन सरकारों ने जिस तरह से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को बदनाम करने का काम किया और सरकारी कर्मचारियों का संघ में जाने पर प्रतिबंध लगाया था। 58 साल बाद देश की मोदी सरकार ने तत्कालीन सरकार का एक कलंक धोकर लोकतंत्र बचाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
*कैप्चर: संबोधित करते हुए किशनलाल शर्मा*

Related Articles

Back to top button