Sliderपंजाब

एलायंस क्लब जालंधर वेस्ट ने 101 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सेवा कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए एलायंस क्लब जालंधर वेस्ट द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से श्री गोविन्द धाम, लांबड़ा में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व गवर्नर एली एन. के. महेन्द्रू एवं क्लब के अध्यक्ष एली सोम दत्त टांगड़ी ने किया।

इस अवसर पर बेलपत्र, आम, जामुन, नीम, अमरूद, आंवला तथा सागवान सहित कुल 101 (एक सौ एक) पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के प्रोजेक्ट निदेशक जीवन कुमार की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही, जबकि गवर्नर के प्रमुख सलाहकार एली जी. डी. कुंद्रा का मार्गदर्शन प्रेरणादायक एवं महत्वपूर्ण रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के सचिव ओम प्रकाश लूथरा तथा गुरजीत सिंह का योगदान भी उल्लेखनीय रहा।

अपने संबोधन में गवर्नर एली एन. के. महेन्द्रू ने एलायंस क्लब जालंधर वेस्ट की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बहुत कम समय में क्लब ने सेवा और सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह क्लब दिन-दूनी, रात-चौगुनी प्रगति करते हुए संस्था को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगा।

कार्यक्रम के दौरान क्लब के अध्यक्ष एली सोम दत्त टांगड़ी को इंटरनेशनल पिन लगाकर सम्मानित भी किया गया। पौधारोपण अभियान के माध्यम से क्लब ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर सशक्त रूप से प्रदर्शित किया।

Related Articles

Back to top button