Uncategorizedपंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने जन्मदिन का उत्सव हवन करके मनाया

● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली की प्रेरणा से विद्यालय की सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं के अंतर्गत अगस्त माह में जन्म लेने वाले सभी विद्यार्थियों की मंगलकामना के लिए हवन का आयोजन किया गया। इन विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ वैदिक-मंत्रोंच्चारण भी किया। उन्होंने पंडित जी के सानिध्य में सात्विक भावना से अग्नि में आहुतियाँ अर्पित कीं। प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने हवन के समापन के पश्चात विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रसाद-वितरण के बाद इस समागम का समापन हुआ।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट,
उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी विद्यालय में सात्विक रूप से जन्मदिन का उत्सव मनाने वाले सभी विद्यार्थियों को विशेष रूप से बधाई दी

Related Articles

Back to top button