पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में ‘अंतर्सदनीय एकल नृत्य प्रतियोगिता’ का आयोजन

● विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के नेतृत्त्व में विद्यार्थियों की प्रतिभा उभारने हेतु विभिन्न गतिविधियों के अंतर्गत ‘एकल नृत्य प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया।
छठी से बारहवीं कक्षा के उनसठ विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न नृत्य-शैलियों में अपनी-अपनी प्रस्तुति दी। निर्णयकमण्डल द्वारा प्रत्येक कक्षा वर्ग में भाव, ताल एवं वेषभूषा के आधार पर सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को विजेता घोषित किया गया।
● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने विजेताओं को पदक व प्रमाण-पत्र देकर उन्हें प्रोत्साहित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी विजेताओं को शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Back to top button