फ़िरोज़पुर: पंजाब से बड़ी खबर है। पंजाब के फिरोजपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग करके तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। जबिक एक गंभीर रूप से घायल है। घटना मंगलवार की दोपहर फिरोजपुर शहर के अकालगढ़ गुरुद्वारा साहिब के नजदीक घटित हुई।जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर शहर के अकालगढ़ गुरुद्वारा साहिब के नजदीक बाइक सवार हमलावरों ने कार सवार तीन लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी, जबकि एक की हालत नाजुक है।मृतकों की पहचान फिरोजपुर शहर के कंबोज नगर निवासी दिलप्रीत सिंह पुत्र आकाशदीप सिंह, आकाशदीप सिंह, जसप्रीत कौर पुत्री आकाशदीप सिंह के रूप में हुई है, जबकि गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति का नाम अनमोल सिंह है।घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, हालांकि मृतक लड़की जसप्रीत कौर की एक महीने बाद शादी थी। उक्त शादी के लिए परिवार खरीदारी करने के लिए निकला था। गोली लगने से मौके पर ही लड़की की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र की अस्पताल में मौत हुई।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।