दिल्ली: IMD के अनुसार, जम्मू-कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर के हिमालयी राज्यों, पूर्वी और दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है। पहाड़ी राज्यों में बारिश, बर्फबारी और बादल फटने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में उमस भरी गर्मी और लू का असर है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में प्री-मानसून के बादल भी बरस रहे हैं।आज 22 राज्यों में आंधी-तूफान आने और बारिश होने का अलर्ट रहेगा। 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, केरल , पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा में आज बारिश हो सकती है।कल 24 जून को असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। मानसून के असर से ओडिशा, केरलम, कर्नाटक, तेलंगाना, कोंकण-गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश हो सकती है। राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में प्री-मानसून एक्टिव रहने से तूफान-बारिश की संभावना है। 25 जून को असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में लगातार दूसरे दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। सिक्किम, कोंकण, गोवा, तेलंगाना और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश, मराठवाड़ा, झारखंड, ओडिशा में भी तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा।